1.17 करोड़ से ग्राम पंचायत टेवा में बनेगा बारात घर,भाजपानजिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया भूमि पूजन

कौशाम्बी: 1.17 करोड़ से ग्राम पंचायत टेवा में बनेगा बारात घर,भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया भूमि पूजन,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बारात घर का भूमि पूजन कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण हों ।

उन्होंने बताया कि 1.17 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह बारात घर केवल एक भवन नहीं बल्कि क्षेत्र की सामाजिक एकता,सांस्कृतिक परंपरा और जनसुविधा का प्रतीक बनेगा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार की प्रथम प्राथमिकता है कि हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचे और यह परियोजना उसी संकल्प का परिणाम है,अब गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को शादी विवाह जैसे आयोजनों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यह बारात घर उनकी खुशियों का साक्षी बनेगा और सामाजिक समरसता को और मजबूत करेगा।भाजपा जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों से अपील की है कि इस बारात घर को अपना समझकर इसकी साफ सफाई व देखभाल की जिम्मेदारी लें ।

इस मौके पर कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,जिला महामंत्री ज्योति केसरवानी,ग्राम प्रधान अवनीश तिवारी,सुनील तिवारी विजय तिवारी सहित सम्मानित कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor