कौशाम्बी: मिट्टी का टीला ढहने की घटना के पीड़ित 3 आश्रित परिवारों को 12 घंटे में मिली 4- 4 लाख की सहायता राशि,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मिट्टी का टीला धंसने से हुई दुखद दुर्घटना में तीन लोगों की मौत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। घटना के मात्र 12 घंटे के अंदर पीड़ित परिवारों को 4- 4 लाख (कुल 12 लाख ) की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेज दी गई।
दैवीय आपदा राहत कोष के तहत मृतक गीता देवी, उत्तरा देवी और बालिका अंकिता के वैध वारिसों को 4-4 लाख की राशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुसार और डीएम डॉ अमित पाल के कुशल निर्देशन में प्रशासन ने युद्ध स्तर पर यह कार्रवाई पूरी की।
डीएम ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन आपदा की इस घड़ी में उनके साथ हैं। घटना के दिन सूर्यास्त से पहले आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रशासन की सराहना हो रही है।








