कौशाम्बी: कौशाम्बी में मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व प्रधान को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सोमवार की सुबह आलमचंद्र के पूर्व प्रधान मनोज कुमार को गोली मार दी गई। वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना जानकारी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र की जहां आलम चंद गांव के पूर्व प्रधान मनोज कुमार सुबह अपने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही बाइक सवार कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।गोली लगने के बाद मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल पहुंचाया जहा उनकी हालत नाजुक बज हुई है।
इस घटना के सम्बन्ध में संदीपन घाट थाना प्रभारी इंद्रदेव ने बताया कि पूर्व प्रधान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी है,घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।
घटना की सूचना पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के खुलासे के लिए टीम गठित करते हुए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।








