मिट्टी का टीला ढहने से हुई जनहानि पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को दिया 4- 4 लाख रुपए सहायता राशि का डेमो चेक

कौशाम्बी: मिट्टी का टीला ढहने से हुई जनहानि पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को दिया 4- 4 लाख रुपए सहायता राशि का डेमो चेक,

यूपी के कौशाम्बी जिले के विधानसभा मंझनपुर के ग्राम पंचायत चक थांबा में मिट्टी का टीला ढहने से हुई जनहानि पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य व तहसीलदार मंझनपुर ने शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दैवीय आपदा राहत कोष से चार चार लाख रुपए की चेक का डेमो देकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने शोकाकुल परिवार से बात करते हुए कहा कि हम व हमारी सरकार आपके साथ है, उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया,साथ ही भगवान से प्रार्थना किया कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य प्रदान करें ऐसी कामना की।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर बीरेंद्र सरोज फौजी,जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल,प्रदेश महासचिव व्यापार मण्डल रमेश अग्रहरि,पूर्व मण्डल अध्यक्ष महेश लोधी,सभासद अंशुल केसरवानी,आर्यवीर लोधी,रामयश लोधी,संतोष लोधी सहित सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor