पूर्व प्रधान की दबंगों ने लाठी डंडों से की पिटाई,दबंगों द्वारा पूर्व प्रधान की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कौशाम्बी: पूर्व प्रधान की दबंगों ने लाठी डंडों से की पिटाई,दबंगों द्वारा पूर्व प्रधान की सरेआम पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में दबंगों ने सरेआम पूर्व प्रधान की लाठी डंडों से पिटाई कर दी,सड़क पर दौड़ा दौड़ा कर पूर्व प्रधान की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ी मोड की है जहा नेशनल हाइवे के पुल के नीचे और पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर पूर्व प्रधान की पिटाई की जा रही है,वायरल वीडियो में साफ साफ दिखाई पड़ रहा है कि पूर्व प्रधान नरेश सोनकर को कुछ दबंग सड़क कर दौड़ा दौड़ा कर लाठी डंडे से पीट रहे है,पिटाई के दौरान पूर्व प्रधान नरेश सड़क पर गिर पड़े लेकिन दबंग उन्हें लाठी डंडे से पीट रहे है।मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया और घायल पूर्व प्रधान को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और कार्रवाई में जुटी हुई है।

इस सम्बन्ध में सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना हुई है,पिटाई करने वाले दो आरोपी अरेस्ट किए गए है,घायल पूर्व प्रधान को इलाज के लिए भेजा गया है,मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor