कौशाम्बी: चायल के ग्राम पंचायत बसुहार में खेल मैदान का जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया भूमि पूजन,बीस लाख की लागत से होगा बाउंड्रीवाल व सौंदर्यीकरण,
यूपी के कौशाम्बी जिले में विधानसभा चायल के ग्राम पंचायत बसुहार में खेल मैदान का जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने किया भूमि पूजन बीस लाख की लागत से बाउंड्रीवाल व सौंदर्यीकरण होगा।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि खेल का मैदान बनने से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा।ग्रामीण क्षेत्र के किशोर एवं युवाओं को खेल का अभ्यास करने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।यह मैदान केवल खेलने की जगह नहीं है,बल्कि यह एक ऐसी पाठशाला होगी जहां हमारे युवा अनुशासन,टीम भावना,साहस और हार जीत को खेल भावना से स्वीकार करना सीखेंगे, हमारा प्रयास है कि नौजवानों को बेहतर सुविधाएं मिलें और वह देश और पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें और युवाओं के सपने साकार हों।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश नन्दन मिश्रा,ग्राम प्रधान तीर्थ राज सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष शिव बहादुर सिंह,खंण्ड विकास अधिकारी संजय गुप्ता,तनिष्क जायसवाल,सचिव सुरेंद्र सिंह,नीरज मिश्रा,रावेन्द्र सिंह सहित ग्रामवासी उपस्थित रहें।








