उधार के पैसे से बचने के लिए रची लूट की साजिश,पुलिस ने किया खुलासा,साजिशकर्ता अरेस्ट

कौशाम्बी: उधार के पैसे से बचने के लिए रची लूट की साजिश,पुलिस ने किया खुलासा,साजिशकर्ता अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जनपद के थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र में दो दिन पहले व्यापारी वे हुई लूट का पुलिस ने सनसनीखेज घटना किया है,घटना का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए मामले को झूठा करार दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि वादी ने उधार के पैसे लौटाने से बचने के लिए खुद ही लूट की साजिश रची थी।

घटना का खुलासा करते हुए एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि 2 मई 2026 को विमल कुमार उर्फ गोपाल (पुत्र लक्ष्मी प्रसाद, निवासी कर्वा) ने सूचना दी थी कि अज्ञात बदमाशों ने उसे रास्ते में रोककर मारपीट की और लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस सूचना पर थाना पश्चिम शरीरा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और स्थानीय लोगों से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि वादी ने अपने परिचित अरविंद यादव से करीब 50 हजार रुपये उधार लिए थे, जिन्हें लौटाने में वह असमर्थ था। इसी से बचने के लिए उसने लूट की झूठी कहानी गढ़ी।

पूछताछ में वादी ने कबूल किया कि उसने खुद ही योजना बनाकर घटना को अंजाम देने का नाटक किया, ताकि उधार का पैसा न लौटाना पड़े। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर वादी को गिरफ्तार कर लिया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor