भैंस चोरों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़,मुठभेड़ में 02 आरोपी गोली लगने से घायल,03 अन्य अरेस्ट

कौशाम्बी: भैंस चोरों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़,मुठभेड़ में 02 आरोपी गोली लगने से घायल,03 अन्य अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गुरुवार की भोर में भैंस चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ हुई है, इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से फायरिंग हुई है,मुठभेड़ में 2 भैंस चोरों दिलशाद और राज के पैर में गोली लगी है और वह घायल हो गए है,वही 3 अन्य भैंस चोरों के सहयोगी भी अरेस्ट हुए है,आरोपियों के कब्जे से 5 चोरी की भैंसें, तमंचे और पिकअप वाहन बरामद हुआ है,पूछताछ में भैंस चोरों ने कई भैंस चोरी की वारदातों का खुलासा किया है,

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के पतौना पुल के पास गुरुवार की सुबह पुलिस और भैंस चोरों के बीच मुठभेड़ हो गई,भैंस चोरी की कई शिकायतें आ रही थी,एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस टीमों का गठन कर मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश जारी किए थे,इसी क्रम में पुलिस टीम लगातार संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही थी,इसी दौरान टीम को पता चला कि भैंस चोर पतौना पुल में पास से गुजरने वाले हैं।

सूचना के आधार पर थाना मंझनपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बताए गए स्थान पर चारों तरफ से घेराबंदी की, तभी रोड पर 01 पिकअप गाड़ी आती हुई दिखाई दी, जिन्हें घेरकर रोकने का प्रयास किया गया। आरोपियो द्वारा खुद को घिरा हुआ पाकर जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में 02 आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए हैं। पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपियों सहित कुल 05 को अरेस्ट किया गया।

पुली टीम ने आरोपियों के कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर, 04 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, सभी से 10,300/-रुपये एवं चोरी की घटना में प्रयुक्त पिकअप व उसमें लदी चोरी की 05 भैंसे बरामद हुई। घायल आरोपियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर भेजा गया है।

आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि हम लोगों द्वारा 29/30.04.2026 की रात्रि में ग्राम बंधवा रजबर व ग्राम भेलखा से भैंसे चोरी की थी तथा और कड़ाई से पूछताछ करने पर द्वारा बताया गया कि 24.03.2026 को थाना कौशाम्बी अन्तर्गत ग्राम गुरौली में 01 भैंस व उसका बच्चा चोरी किया था। पिकअप में लदी भैंसों के बारे में पूछने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि यह भैंसे हम लोगों ने अलग-अलग क्षेत्र से चोरी किया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor