फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव,दस साल पहले गांव के ही युवक से की थी शादी,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: फांसी के फंदे से लटकता मिला महिला का शव,दस साल पहले गांव के ही युवक से की थी शादी,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गुरुवार की सुबह एक महिला का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव की है जहा के गिरजेश पुत्र राम निहोर सरोज ने करीब दस साल पहले गांव की रहने वाली रिंकी पुत्री राजलाल रैदास से प्रेम विवाह किया था। गुरुवार सुबह करीब सात बजे रिंकी का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही कोखराज पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल करने के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor