कौशाम्बी: डीएम डॉ.अमित पाल ने स्वयं स्वगणना कर जनपद में स्वगणना का किया शुभारंभ,जनपदवासियों से की 07 मई से 21 मई तक स्वगणना करने की अपील,
यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ.अमित पाल ने एन.आई.सी. सभागार में स्वयं अपनी स्वगणना कर जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना कार्य का शुभारंभ किया।
डीएम ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि 07 मई, 2026 से 21 मई, 2026 तक निर्धारित अवधि में सभी नागरिक स्वयं एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर स्वगणना अवश्य करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से जनगणना के आंकड़े अधिक सटीक एवं विश्वसनीय बनेंगे, जिससे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि स्वगणना प्रक्रिया नागरिकों को घर बैठे सुविधाजनक तरीके से अपनी जानकारी दर्ज कराने का अवसर प्रदान करती है। सभी लोग जागरूकता के साथ इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागिता निभाएं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व शालिनी प्रभाकर सहित कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी स्वगणना किया।








