कौशाम्बी: केरलम में ऐतिहासिक जीत पर कौशाम्बी में कांग्रेसियों ने मनाया जश्न,ढोल ताशे पर झूमे,एक दूसरे को खिलाई मिठाई,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पंचायत चरवा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में बीते दिनों आए चुनावी परिणाम में केरलम में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और ढोल ताशे पर झूमकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता के उद्धार के लिए कार्य किया है उसका ही परिणाम है जो आज केरलम में दस साल बाद हमारी सरकार बनने जा रही है हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,जननायक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के ऊपर जनता का भरोसा बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि हम आने वाले समय में हम जनहित के लिए और मजबूती से कार्य करेंगे। पार्टी आने वाले 2027 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेगी और पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएंगी,आज केरलम की जीत पर हम सभी अपनी खुशी कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच मना रहें है। जनता का उम्मीद की नजरों से पुनः कांग्रेस की ओर देख रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय, नैय्यर रिजवी,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,श्याम सिंह भदौरिया,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल, हेमन्त रावत,मोहम्मद नोमान, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,RTI जिलाध्यक्ष आयुष यादव,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,रमेश यादव,राकेश पाल,मनोज प्रजापति,आलोक त्रिपाठी ,अमित पाण्डेय,कपिल पाण्डेय, गुलज़ारी केसरवानी,दीपू केसरवानी अनिल केशरवानी समर सरोज,विकास यादव,बड़का रैदास,प्रदीप गौतम,गुलाब कुशवाहा,अनिल सेन,छोटू ,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।








