कौशाम्बी में रेलवे ओवरब्रिज पर अचानक उल्टा दौड़ने लगा ओवरलोड बालू का डंफर ट्रक,कई ई रिक्शा और वाहन क्षतिग्रस्त,कई के घायल होने की सूचना

कौशाम्बी: रेलवे ओवरब्रिज पर अचानक उल्टा दौड़ने लगा ओवरलोड बालू का डंफर ट्रक,कई ई रिक्शा और वाहन क्षतिग्रस्त,कई के घायल होने की सूचना,

यूपी के कौशाम्बी जिले में ओवरलोड बालू लोड़कर जा रहा डंफर ट्रक अचानक रेलवे ओवरब्रिज पर उल्टा दौड़ने लगा,ट्रक के उल्टा दौड़ने के चलते कई ई रिक्शा और वाहन चपेट में आ गए,कई वाहनों को नुकसान हुआ है,कई वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए,वही ई रिक्शा पर सवार लोगों के अफरा तफरी मच गई,लोग ई रिक्शा से कूदने लगे,इस दौरान कई के घायल होने की भी सूचना है,एक बोलेरो गाड़ी ट्रक की टक्कर से आड़ा तिरछा हो गई और ट्रक रुक गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच और रेलवे ओवरब्रिज के ट्रैफिक को क्लियर करने में जुट गई है।

मामला पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी रेलवे ओवरब्रिज का है,जहा एक डंफर ट्रक ओवरलोड बालू लोडकर जा रहा था,जैसे ही वह रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया और वह रेलवे ओवरब्रिज पर उल्टा दौड़ने लगा,लोड ट्रक के उल्टा दौड़ने से कई ई रिक्शा और वाहन उसकी चपेट में आ गए और क्षतिग्रस्त हो गए,वही ट्रक की चपेट में न आ जाए इसके लिए ई रिक्शा पर सवार लोग कूद कूद कर भागने लगे,इससे अफरा तफरी मच गई।इस घटना में कई लोगों के मामूली घायल होने की भी सूचना है।बहरहाल किसी प्रकार से एक बोलेरो गाड़ी के चलते ट्रक रुक गया और लोगों ने राहत की सांस ली।

घटना के बाद भारी मात्रा में लोगों की भीड़ जमा हो गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच और रेस्क्यू में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor