CBSE बोर्ड का इंटर का रिजल्ट जारी,भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में वैष्णवी द्विवेदी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

कौशाम्बी: CBSE बोर्ड का इंटर का रिजल्ट जारी,भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में वैष्णवी द्विवेदी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान,

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के इंटरमीडिएट का परिणाम बुधवार को घोषित हुआ है। जिसमें भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में वैष्णवी द्विवेदी ने विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। वैष्णवी द्विवेदी ने 500 में से 484 अंक प्राप्त किया। वही भास्कर ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और अनामिका सिंह ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।मोहम्मद जकरिया ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान और आलोक केसरवानी ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया है।

विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर संदीप सक्सेना एवं प्रधानाचार्य ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाये दी।

 

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor