कौशाम्बी: CBSE बोर्ड परीक्षा में नंदी वाणी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने पाई सफलता,
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में नंदी वाणी पब्लिक स्कूल के इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के कई विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। विद्यालय द्वारा जारी परिणामों के अनुसार,अमन ओझा ने 90.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है।
वही यस्वी केसरवानी 87.2 प्रतिशत,कृतिका केसरवानी ने 84.4 प्रतिशत,दृष्टि मौर्या ने 84.4 प्रतिशत, लक्षिका केसरवानी ने 80.2 प्रतिशत,अंकिता सिंह ने 79.8 प्रतिशत, नैतिक केसरवानी ने 77.4 प्रतिशत, भार्गवी केसरवानी ने 77.2 प्रतिशत,प्रीति केसरवानी ने 76.4 प्रतिशत,ईशा यादव ने 75.4 प्रतिशत और मिताली ने 72.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
छात्र छात्राओं की इस सफलता पर विद्यालय की प्रबंधक ज्योति केसरवानी एवं प्रधानाचार्य ललित चौरसिया ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।








