बधाई पूजने के दौरान गंगा में नहाते समय पांच किशोर गंगा में डूबे,तीन लोगों को बचाया गया,दो को SDRF की टीम कर रही खोज

कौशाम्बी: बधाई पूजने के दौरान गंगा में नहाते समय पांच किशोर गंगा में डूबे,तीन लोगों को बचाया गया,दो को SDRF की टीम कर रही खोज,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बधाई पूजने के दौरान गंगा में नहाते समय पांच किशोर गंगा में डूब गए,बच्चों के डूबने पर मौजूद लोगों ने तुरंत गंगा में कूकर तीन लोगों को बचा लिया जबकि दो को नहीं खोज पाए,घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के प्रयास से खोजने का प्रयास किया लेकिन नहीं लील सके,कोखराज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी,जिसके बाद SDRF की टीम आई और दोनों बच्चों को स्टीमर लगाकर खोज रही है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर घाट पर गुरुवार दोपहर गंगा नदी में बधाई पूजने के लिए ग्रामीण आए हुए थे,पूजा के दौरान गंगा में नहाते समय पांच लड़के डूब गए। इनमें से दो लड़कों को स्थानीय गोताखोरों ने बचा लिया, जबकि दो अन्य अभी भी लापता हैं। लापता लड़कों की पहचान अर्जुन 12 और आर्य 11 वर्ष के रूप में हुई है।वहीं आंचल 13, ननकू 10,साजन 14 को बचा लिया गया है।

कोखराज थाना पुलिस SDRF टीम के साथ लगातार बच्चों को खोजने में जुटे हुए है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor