कौशाम्बी: एसपी और डीएम ने वन स्टॉप सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण,
यूपी के कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत एवं डीएम डॉ अमित पाल ने देर रात वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया।अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान सेंटर पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं महिलाओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।








