कौशाम्बी: ईंधन बचाने की दिशा में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य की अनोखी पहल,साइकिल से अस्पतालों के निरीक्षण पर निकले मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य,
यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा हरिओम कुमार सिंह ने एक अनोखी पहल की शुरुवात की है,मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सोमवार को दोपहर में प्रति दिन की भांति अस्पतालों के निरीक्षण के लिए एक सहयोगी के साथ साइकिल से निकले,ल।
इस दौरान वह कादीपुर स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर से जिला अस्पताल तक साइकिल से गए और डॉक्टरो की उपस्थिति सहित अन्य निरीक्षण किए।उसके पश्चात मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य CHC पहुंचे जहां उन्होंने स्टाफ की उपस्थिति जांची और अन्य निरीक्षण किए।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि ईंधन एक ऐसी वस्तु है जिसे अधिक मात्रा में स्टोर कर रखा नहीं जा सकता है,विश्व युद्ध जैसे हालात के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर आज उन्होंने भी यह पहल की है और साइकिल से अस्पतालों का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री के उद्देश्य में एक छोटी सी मदद की है।








