भरवारी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका,पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

कौशाम्बी: भरवारी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका,पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में मंगलवार की सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ मिलने से सनसनी मच गई, युवक का शव प्लास्टिक की रस्सी से लटकर रहा था,वही एक पिट्ठू बैग भी वहां पर मिलने से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के नगर पालिका परिषद भरवारी के मोहम्मदपुर असवा की है जहां सुबह बाग में टहलने गए ग्रामीणों ने गांव के ही एक युवक का शव को पेड़ से लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोखराज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान गांव निवासी दिलीप उर्फ साहिल पुत्र स्व. गया प्रसाद के रूप में की।घटनास्थल पर शव के पास एक पिट्ठू बैग भी मिला है,जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।घटना की जानकारी मिलने पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

वहीं घटनास्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।लोगो ने दबी जुबान से बताया कि उक्त युवक का महंगाव में भी एक पुराना मामला है जिसमें उसने किसी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था और गर्भवती कर दिया था,जिसका मामला चल रहा है।वही सोमवार की फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली हाईस्कूल की छात्रा का के साथ भी कुछ कनेक्शन था,जिसके चलते यह घटना अंजाम दी गई है।

कोखराज थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और अभी घटना के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से भी बातचीत की जा रही है।जो भी तथ्य सामने आयेंगे और तहरीर दी जाएगी उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor