गंगा नहा रहा किशोर अचानक गंगा में डूबा,नवयुवकों ने बचाई किशोर की जान,अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी: गंगा नहा रहा किशोर अचानक गंगा में डूबा,नवयुवकों ने बचाई किशोर की जान,अस्पताल में भर्ती,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गंगा नहा रहा किशोर अचानक गंगा में डूब गया,वही गंगा नहा रहे नवयुवकों ने बहादुरी दिखाई और किशोर को गंगा से निकालकर किशोर की जान बचा ली और अस्पताल में भर्ती कराया है जहा उसका इलाज चल रहा है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के संदीपन घाट की है जहा पर मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान एक किशोर डूबने लगा,किशोर को डूबता देख घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। इसी बीच कुछ नवयुवक श्रद्धालुओं ने बिना देर किए गंगा में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, किशोर की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor