खेत सिंचाई का बाकी रुपया मांगने पर केयरटेकर को मार दी सर पर गोली,ग्रामीणों ने आरोपी की पकड़कर कर दी पिटाई,दोनो अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी: खेत सिंचाई का बाकी रुपया मांगने पर केयरटेकर को मार दी सर पर गोली,ग्रामीणों ने आरोपी की पकड़कर कर दी पिटाई,दोनो अस्पताल में भर्ती,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बुधवार की देर रात खेत की सिंचाई का बाकी रुपया मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने स्मारसेबल के केयरटेकर को गोली मार दी। घटना में केयरटेकर गंभीर रूप से घायल हो गया।वही घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के घोसिया गांव निवासी गुलाबचंद ट्यूबवेल पर काम करते हैं।उनके बेटे जयकरन ने बताया कि देर रात जब उनके पिता ट्यूबवेल के पास थे, तभी गांव के ही एक युवक ने उन्हें गोली मार दी। गोली गुलाबचंद के सिर में फंसी हुई है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल गुलाबचंद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जयकरन के अनुसार, गोली मारने वाला व्यक्ति गांव का ही मुजीम है। ग्रामीणों ने मुजीम को मौके से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद से गुरुवार सुबह से ही गांव में तनाव का माहौल है।

थाना प्रभारी के अनुसार, पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor