कौशाम्बी: पहली बार कौशाम्बी पहुंची प्रभारी मंत्री सपा के जाति देखकर एनकाउंटर के सवाल पर बोली यहां भाजपा की सरकार है,यहां हर चौराहे पर यमराज बैठता है,
यूपी के कौशाम्बी जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार कौशाम्बी पहुंची यूपी की दुग्ध विकास मंत्री कृष्णा पासवान का सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं में भव्य स्वागत किया,इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की,बैठक के दौरान कौशाम्बी और फतेहपुर जनपद का चार्ज देखने वाले विभागीय अधिकारियों से महत्वपूर्ण वार्ता की एवं सख्त निर्देश दिए,प्रभारी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्या को प्राथमिकता देते हुए निस्तारित करने के निर्देश दिए।

मीडिया से बात करते हुए प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि पहली बार यहां आई हु,अधिकारियों के साथ बैठक किया है,यहां सब ठीक ठाक चल रहा है,कौशाम्बी में इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे अधिक जानकारी नहीं है,लोग आवेदन करेंगे तो उन्हें जरूर उद्योग लगाने के लिए व्यवस्थाएं मिलेंगी।
गाजीपुर में व्यापारी की हत्या के बाद समाजवादी पार्टी मुखिया के जाति देखकर एनकाउंटर किए जाने के सवाल पर कहा कि यहां भाजपा की योगी सरकार है योगी जी कहते है यहां हर चौराहे पर यमराज बैठते है।








