साइबर जागरूकता अभियान के तहत ग्रामवासियों को किया गया जागरूक

कौशाम्बी: साइबर जागरूकता अभियान के तहत ग्रामवासियों को किया गया जागरूक,

यूपी के कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में गुरुवार को चौकी सैयद सरावा क्षेत्र में साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा ग्रामवासियों को डिजिटल अरेस्ट स्कैम, इन्वेस्टमेंट स्कैम, फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी, सोशल मीडिया एवं अश्लील वीडियो के से नाम पर ब्लैकमेलिंग, एपीके फाइल भेजकर ठगी, वर्क फ्रॉम होम फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैनिंग से होने वाली धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम, ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर धोखा, पैसे वापसी (रिफंड) स्कैम, विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी तथा फर्जी लिंक एवं ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से की जाने वाली साइबर ठगी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त निजी फोटो एवं वीडियो के दुरुपयोग अथवा वायरल होने की स्थिति में उपलब्ध StopNCII पोर्टल की जानकारी दी गई तथा साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं वेबसाइट cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों की जानकारी देते हुए किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश अथवा लिंक पर विश्वास न करने तथा जागरूक रहकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की गई।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor