कौशाम्बी: प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डमी चेक,आवास की चाभी,बीज मिनी किट एवं आयुष्मान कार्ड किया वितरित,
यूपी के कौशाम्बी जिले में एक दिवसीय भ्रमण के लिए पहुंची राज्यमंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास उत्तर प्रदेश कृष्णा पासवान ने गुरुवार को माॅ शीतला अतिथि गृह सयारा में सी.एम. युवा योजना के लाभार्थियों मोहित कुमार एवं शोभित कुमार को रुपए-05 लाख का डमी चेक प्रदान किया। इसी प्रकार उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों दिनेश कुमार प्रजापति एवं गुड्डी देवी को टूलकिट प्रदान किया।
प्रभारी मंत्री ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों रामसागर, सुमित्रा व सुनीता को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभी प्रदान किया। उन्होंने लाभार्थियों को अरहर बीज मिनी किट भी प्रदान किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, अवधेश गुप्ता, अध्यक्ष नगर पंचायत अझुवा शांति देवी तथा जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण एवं सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।








