कौशाम्बी: कौशाम्बी में वारण्टी को अरेस्ट करने आई छत्तीसगढ़ पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले 05 आरोपी अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव में मुकदमे में वांछित वारंटी गांजा माफिया को अरेस्ट करने पहुंची छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर जिले की पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया,इस हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गया,हमले की जानकारी होने के बाद कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों से छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया जहा उसका इलाज चल रहा है,वही पुलिस ने पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है और उन पर कड़ी कार्रवाई कर रही है।
मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है जहा छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षी जगदेव प्रसाद वर्मा थाना गंज जनपद रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा सूचना दी गयी कि हम 05 लोग ग्राम इचौली के एनडीपीएस एक्ट के वारण्टी शिवम केशरवानी को गिरफ्तार करने आये थे। मैं अपने साथी हेड कांस्टेबल युसुफ खान व सिपाही अजय चौधरी के साथ इचौली गांव में शिवम केशरवानी को गिरफ्तार करने चले गये एवं दो लोग सिपाही संदीप सिंह व सत्येन्द्र प्रधान स्थानीय थाने पर सूचना देने के लिये जा रहे थे।
गिरफ्तारी के दौरान हम लोगो पर वारण्टी शिवम केशरवानी, उसके भाई, रिस्तेदार तथा उसके अन्य लगभग 50 साथियों ने लाठी डण्डा लेकर घेर लिया और कहने लगे कि तुम्हे शिवम को यहा से नहीं ले जाने देंगे और जान से मारने की घमकी देते हुये हमला कर दिये। घटना में सिपाही जगदेव प्रसाद गम्भीर रूप से घायल हो गये।
प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। घटना की गम्भीरता के एसपी सत्यनारायण ने आरोपियों की गिरफ्तारी एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु थाना कोखराज पुलिस को निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में थाना कोखराज पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा से सम्बन्धित 05 आरोपियों विजय कुमार केशरवानी पुत्र स्व० मेवालाल, संदीप मिश्रा पुत्र ज्ञानप्रकाश मिश्रा , शिवराज पुत्र बहू निवासीगण ग्राम इचौली थाना कोखराज,दुर्गा प्रसाद पुत्र राजकुमार पासी और शिवबाबू सरोज पुत्र राजकुमार मूल निवासीगण ग्राम दमदपुर, पूरब शरीरा थाना पश्चिम शरीरा वर्तमान पता ग्राम इचौली थाना कोखराज को अरेस्ट कर लिया।
इस सम्बन्ध में एएसपी अमिता सिंह ने बताया कि देर रात कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव में छत्तीसगढ़ प्रदेश की पुलिस टीम आई थी, जिन पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और मारपीट भी की, इस हमले में एक पुलिसकर्मी गंभीर घायल हुआ है, जिसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, वही कोखराज थाना पर मामला दर्ज कर 5 हमलावरों को अरेस्ट कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*








