कौशाम्बी: तालाब हादसे पर संवेदना और संवेदनशीलता:24 घंटे में मिली सहायता राशि,पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे जनप्रतिनिधि,
यूपी के कौशाम्बी जिलेe मंझनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माखूपुर में तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों रागिनी पुत्री राकेश सरोज एवं रंजना पुत्री राजेश सरोज की दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस हृदय विदारक घटना के बाद जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
शासन की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए दैवीय आपदा राहत कोष से दोनों मृतक बच्चियों के परिजनों को मात्र 24 घंटे के भीतर 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर चेक प्रदान किए गए। राहत राशि मिलने से दुखी परिवारों को कठिन समय में कुछ सहारा मिला है।
जनप्रतिनिधियों ने दिवंगत बच्चियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं तथा भविष्य में भी हर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
ग्रामीणों ने भी प्रशासन की तत्परता और राहत राशि के शीघ्र वितरण की सराहना करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में मिली सहायता पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हुई है।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, नगर पालिका परिषद मंझनपुर अध्यक्ष बीरेंद्र सरोज “फौजी”, महिला मोर्चा की नेत्रियां, जनप्रतिनिधि एवं राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। सभी ने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।








