कौशाम्बी: विश्वास विकास और जन कल्याण को समर्पित रहे मोदी सरकार के स्वर्णिम 12 वर्ष: धर्मराज मौर्य,
यूपी के कौशाम्बी जिले के विधानसभा सिराथू व मंझनपुर के सांगठनिक मण्डल में सेवा सुशासन जनकल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के निमित्त भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने जनसंपर्क किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाई ।
विधानसभा सिराथू के कड़ा मण्डल के ग्राम पंचायत चकसैनी में व सिराथू मण्डल के नगर पंचायत सिराथू में जनसंपर्क कर गिनाई सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बताया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज भारत ने बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर डिजिटल क्रांति तक कई क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक सड़क,रेल,हवाई और डिजिटल नेटवर्क के विस्तार ने देश को नई गति और नई ऊर्जा प्रदान की है। उन्होंने यह भी कहा कि तकनीक आधारित सेवाओं और डिजिटल नवाचारों ने शासन को अधिक पारदर्शी,प्रभावी और जन-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि याद कीजिए उस दौर को जब देश में चारों ओर भ्रष्टाचार और अविश्वास का एक भयानक वातावरण बना हुआ था तत्कालीन गलत नीतियों के कारण देश के अंदर आंतरिक और बाह्य सुरक्षा पर हमेशा एक बड़ा खतरा मंडराता रहता था पहले देश का अन्नदाता किसान कर्ज के बोझ तले आत्महत्या करने के लिए पूरी तरह मजबूर था और देश के नौजवानों की अद्भुत प्रतिभा का लाभ राष्ट्र के विकास में नहीं मिल पा रहा था।उन्होंने ऐसी तमाम उपलब्धियों को गिनाया और भाजपा सरकार के साथ खड़े होने और सहयोगी बनने की अपील की।








