कौशाम्बी: बाग में पेड़ से लटकता हुआ युवक का मिला शव,10 दिन पहले घर आया था युवक, 8 जुलाई को थी शादी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सोमवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिलने से सनसनी मच गई,ग्रामीणों ने शौच के लिए बाहर निकलते समय शव को पेड़ पर लटकता हुआ देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा की कार्यवाही शुरू की।
घटना करारी थाना क्षेत्र के धनपरा गांव की है जहा के 28 वर्षीय बुधराम पुत्र धर्मवीर का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है,बुधराम हापुड़ जिले में एक भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधराम लगभग 10 दिन पहले ही भट्ठे से छुट्टी लेकर अपने घर आया था।जानकारी मिल रही है कि बुधराम की सगाई पास के ही बंधवा गांव में हुई थी और उसकी शादी आने वाले 8 जुलाई को होने वाली थी।
बुधराम का शव पेड़ से लटके होने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करारी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है, ताकि युवक द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता चल सके।








