बालू पासरों ने सरेराह युवक से की मारपीट,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,दो अरेस्ट,एक फरार 

कौशम्बी: बालू पासरों ने सरेराह युवक से की मारपीट,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,दो अरेस्ट,एक फरार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में बालू पासरों ने एक बार फिर पुलिस और प्रशासन को खुली चुनौती दी है,बालू लोडकर जा रही बालू की गाड़ियों को अधिकारियों ने दौड़ाया तो बालू माफियाओं ने बालू की गाड़ियों को भगाना शुरू कर दिया,इस दौरान पुलिस और प्रशासन ने कई गाड़िया सीज की है।

बताया जा रहा है कि सिराथू एसडीएम ने मोरंग लदी गाड़ियों को सीज किया था।इन्हीं गाड़ियों को रिलीज कराने के लिए कुछ पासर सिराथू जा रहे थे।इस दौरान सैनी कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर में उनकी थार गाड़ी की एक बाइक से टक्कर हो गई।आरोप है कि मामूली विवाद के बाद पासरों ने रंजीत नाम के युवक को बीच सड़क घेर लिया।इसके बाद रंजीत के साथ जमकर मारपीट की गई।

मारपीट का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया,मारपीट का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सूत्रों की माने तो वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले इमरान और शाकिर नामक पासर है।बताया जा रहा है कि इमरान पर करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

फिलहाल पुलिस ने मारपीट करने वाले दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।वीडियो में मारपीट करते दिख रहे अन्य युवकों की पुलिस अभी तलाश कर रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor