कौशाम्बी: सपा सांसद का डिप्टी सीएम पर बड़ा हमला,बोले जो अपने जिले का विकास न कर सके उसे इस्तीफा दे देना चाहिए,हेलीकॉप्टर से आते है इसलिए जर्जर सड़के दिखाई नहीं पड़ती,राम मंदिर में चंदा चोरी पर भी कही बड़ी बात,
यूपी के कौशाम्बी जिले में समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर बड़ा हमला बोला है,सांसद ने कहा कि जो डिप्टी सीएम इसी जिले से हो और अपने ही जिले का विकास न कर पा रहे हो,ऐसे में शिक्षा,स्वास्थ्य और रोजगार जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों न निभा सकने वाले डिप्टी सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए।सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि डिप्टी सीएम का जिला है वह खुद हेलीकॉप्टर से चलते है,यदि वह सड़क मार्ग से आए तो उन्हें पता चले कि सड़क कितने जर्जर है।
राम मंदिर में चंदा चोरी के मामले में सांसद ने कहा हमको हमेशा सिखाया गया कि राजनीति कोई धर्म के नाम पर करे तो उससे दस फीट की दूरी बनाकर रखे,लेकिन भाजपा ने राम मंदिर को मुद्दा बनाया और राजनीति की,भाई को भाई से बांटने की बात की,खून से खून को अलग करने की बात की,जिस तरीके से अयोध्या में जमीन को हड़पने का काम किया गया,मकान तोड़े गए,जमकर। ग्रस्ताचार किया गए।वहां के छोटे पद के पदाधिकारियों तक ने करोड़ों की संपत्ति कमा ली।इसकी जांच होनी चाहिए।यह जो चंदा चोरी की बात की जा रही है यह प्रमुख मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए है।प्रधानमंत्री की खुद ही सभी को कहते है कि विदेश यात्रा न करे,लेकिन वह खुद ही विदेश यात्रा पर निकल गए।
सपा सांसद ने कहा कि आज दिशा की बैठक हुई थी,बैठक में जो आंकड़े पेश किये गए थे वह बहुत ही चौंकाने वाले और फर्जी आकंड़े वाले थे,इसके लिए कल होने वाली प्रेस वार्ता में जवाब दिया जाएगा,प्रशासन द्वारा यह जो फर्जी आंकड़ेबाजी की गई है उसके लिए प्रदर्शन किया जाएगा और डीएम को ज्ञापन भी दिया जाएगा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव,सांसद प्रतिनिधि परवेज अहमद,मुस्तकीम अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








