कौशाम्बी: किसानों की खुशहाली एवं किसान कल्याण के लिए संघर्ष करती है सकिपा:नथन पाल
यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को कई गांवों दीवर कोतारी, पश्चिम शरीरा, पतौना मोड़, मनौरी, तुलसीपुर, फदीलाबाद, मालीपुर महराजगंज आदि में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कई पार्टी नेताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर ग्राम दीवर कोतारी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करते हुए पार्टी के जिला महासचिव नथन पाल ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी किसानो की खुशहाली और किसान कल्याण के मुद्दों पर सहर्ष करने वाली पार्टी है। हम किसानवादी लोग हैं और गांव खेत खलियान किसान नौजवान श्रमिक और मजदूर कामगार के लिए आवाज उठाने का काम करते हैं, हमारी पार्टी लोगों को न्याय और अधिकार दिलाने सहित सम्मान देने के लिए संकल्पित है। हम जनहित के लिए आवाज़ उठाने वाले लोग हैं।
इस अवसर पर प्रेमचंद्र केसरवानी, मनोज सोनी वेद यादव राजवंत सिंह राजेश यादव आदि मौजूद रहे।








