खनन विभाग की मिलीभगत से तेलंगाना का बालू माफिया कर रहा अवैध बालू भंडारण,अधिकारी मूकदर्शक

कौशाम्बी: खनन विभाग की मिलीभगत से तेलंगाना का बालू माफिया कर रहा अवैध बालू भंडारण,अधिकारी मूकदर्शक,

यूपी के कौशाम्बी जिले में खनन विभाग की मिलीभगत से तेलंगाना का बालू माफिया अवैध बालू भंडारण में जुटा हुआ है,इस अवैध बालू भंडारण की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है,इसके बावजूद खनन विभाग और जिले के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए है,जिसको लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

तहसील चायल अंतर्गत तिल्हापुर मोड से पुरखास रोड पर ग्राम कादिरपुर नेवादा में मेन रोड से पूरब भारी मात्रा में अवैध बालू का भंडारण किया जा रहा है,जिसका लगातार सोशल मीडिया में जीपीएस वीडियो वायरल हो रहा है,सूत्रों की माने तो तेलांगाना कम्पनी के लोग कर रहे है,इस अवैध बालू स्टॉक को नियमित करने हेतु लाइसेंस की कारवाही हो रही है।जिसको।लेकर लोगो में आक्रोश व्याप्त है।

स्थानीय ग्रामीण आलोक कुमार डीएम व खनन अनुभाग के निरीक्षक शत्रुध्न प्रसाद से भी इसकी शिकायत कर चुका है,लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है,शिकायतकर्ता का आरोप है कि खनन अधिकारी की सह पर अवैध बालू भंडारण का यह पूरा खेल किया जा रहा है,जिसकी जांच कराई जानी चाहिए।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor