मछली मारने और कमलगट्टा तोड़ने से मना करने को लेकर हुई थी बिहार के मजदूर की हत्या,एक आरोपी अरेस्ट,एक फरार

कौशाम्बी: मछली मारने और कमलगट्टा तोड़ने से मना करने को लेकर हुई थी बिहार के मजदूर की हत्या,एक आरोपी अरेस्ट,एक फरार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में 20.06.2026 को थाना महेवाघाट क्षेत्र में अलवारा झील के पास बिहार के मजदूर की हुई हत्या के मामले का एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने खुलासा कर दिया है,आरोपियों ने अलवारा झील से मछली मारने और कमलगट्टा तोड़ने से मना करने को लेकर मजदूर की हत्या की थी, पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के एक युवक को अरेस्ट किया है वही घटना में शामिल एक युवक अभी फरार है,पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

घटना महेवाघाट थाना क्षेत्र के पौर काशीरामपुर गांव के अलवारा झील का 20 जून का है जहा पुलिस को सूचना मिली थी कि खेत में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली तो ज्ञात पता चला कि मृतक का नाम ब्रहम्देव साहनी पुत्र नागेश्वर साहनी ग्राम बहिलवाड़ा भुआल उत्तरी थाना सरैया जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) है जो लगभग 20 वर्षों से अलवारा झील में मछली मारने व झील की रखवाली करने का कार्य करते थे।

घटना के खुलासे के लिए एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये थे।इसी क्रम में गठित टीमों ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद, सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन तथा आस पास के लोगो से पूछताछ के उपरान्त पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर प्रकाश में आये आरोपी राजू पुत्र गया प्रसाद सरोज निवासी अलवारा थाना महेवाघाट जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशादेही पर आला कत्ल एक बास की लाठी व एक नुकीला पत्थर एवं आरोपी द्वारा घटना के समय पहने कपड़े बरामद किये गये।

आरोपी राजू ने कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मृतक ब्रह्मदेव अलवारा झील की रखवाली करता था। हम लोग बेरोजगार है और मछली मारकर व्यापार करना चाहते थे परन्तु जब से ब्रह्मदेव झील की रखवाली करने लगा है, हम लोगो को मछली नही मारने देता था और हमारी शिकायत ठेकेदार से करता था, इसी बात की खुन्नस हमारे अन्दर थी। 19.06.26 को मैं और मेरे साथी ने देखा कि शाम को ब्रह्मदेव गांव के बाहर बगिया मे अर्धनिर्मित मकान मे कुछ लोगों के साथ शराब पीते हुए नशे मे है तब हम दोनो ने सोचा कि मौका बड़ा अच्छा है,इस समय इसको मार देंगे तो आरोप दूसरो पर लगेगा। रात्रि मे लगभग 11 बजे के बाद जब उसके साथी चले गये तब हम लोगो ने ब्रह्मदेव को और शराब पिलाई और जब वह अपना होशो हवास पूरी तरह खो दिया था तब हम दोनो योजना के अनुसार लाठी और एक नुकीले पत्थर से ब्रह्मदेव को मार दिया और शव को फेंककर फरार हो गए।

पुलिस ने लिखापढ़ी कर आरोपी को न्यायालय पेश किया जहा से उसे जेल भेज दिया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor