बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने सवारियों से भरी ऑटो में मारी टक्कर,दो युवकों की मौत,आधा दर्जन घायल

कौशाम्बी: बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने सवारियों से भरी ऑटो में मारी टक्कर,दो युवकों की मौत,आधा दर्जन घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शुक्रवार की शाम एक बालू लदे हुए अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने सवारियों से भरी ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी,हादसे में ऑटो में सवार सात सवारी में से दो की मौके पर मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की जानकारी पर मौके पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा,वही मृतकों के शव को पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना की सूचना पर जिला अस्पताल में सीओ सदर सहित थाने की फोर्स पहुंची और जांच में जुटे हुए है।

हादसे में मृत युवकों की शिनाख्त सूर्यांश शुक्ला (24) पुत्र महेश चंद्र व आशीष मिश्रा पुत्र किशोर मिश्रा निवासी कानपुर बताया जा रहा है,वही घायलों की पहचान एकाग्र (8) पुत्र शिवम, निर्मला (65) पत्नी वेद बिहारी, मंझनपुर, मोहसिन (35) पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर , राम सुमेर (35) पुत्र रामकिशन निवासी मंगरोहनी , रेखा देवी पत्नी राजकुमार शर्मा निवासी कानपुर बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सीएनजी ऑटो सवार सभी सवारियां सिराथू जा रही थी तभी यह सेलरहा पश्चिम के पास हादसा हो गया।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली ने लापरवाही से चलाते हुए ऑटो में टक्करार दी है,ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई है,वही पांच लोग घायल है,जिनका इलाज चल रहा है,ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया गया है,चालक फरार हो गया है,चालक की तलाश की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor