कौशाम्बी: प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ राम सियासन शास्त्री ने जानी-मानी मॉडल,अभिनेत्री, मनोवैज्ञानिक एवं मिस इंडिया 2021 चाहक भंडुला को बताया उनका भविष्य,
यूपी के कौशाम्बी जिले के रहने वाले एवं भारत सहित विदेशों में भी अपने ज्योतिष का डंका बजाने वाले प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ राम सियासन शास्त्री ने अपनी शिष्या भारत की एक जानी-मानी मॉडल,अभिनेत्री, मनोवैज्ञानिक एवं मिस इंडिया 2021 चाहक भंडुला से मिले और उनका भविष्य बताया।
मिस इंडिया चाहक भंडुला ने मुख्य रूप से सौंदर्य प्रतियोगिताओं और फैशन इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है,चाहक भंडुला ने first miss india में राष्ट्रीय स्तर की सौंदर्य प्रतियोगिता में फोर्थ रनर-अप (Fourth Runner-Up) रही थीं,Elite Miss Rajasthan 2021 में वह राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं,उन्हें Face of the Year 2022 के खिताब से भी नवाजा जा चुका है।
मॉडलिंग के अलावा, वह पेशे से एक सर्टिफाइड साइकोलॉजिस्ट भी हैं और अपनी काउंसलिंग/साइकोलॉजी प्रैक्टिस चलाती हैं, वह कई फैशन शोज़, रैंप वॉक और ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग करती हैं,इसके साथ ही वह एक्टिंग के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।
अपनी लोकप्रियता के कारण वह कई बड़े फैशन और ब्यूटी कॉन्टेस्ट्स (जैसे Mr, Miss, and Mrs Pride of Bharat) में बतौर मुख्य जज भी आमंत्रित की जाती हैं वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं।
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ राम सियासन शास्त्री से चाहक भंडुला ने अपने भविष्य और कैरियर बारे में जानकारी ली और ज्योतिषाचार्य डॉ राम सियासन शास्त्री द्वारा दी गई भविष्य की जानकारी से संतुष्ट रही, डॉ राम सियासन शास्त्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना की है।








