गैस टैंकर हादसे में एक युवक की मौत,आग पूरी तरह से बुझने के बाद केबिन में मिला जला हुआ शव,शव पूरी तरह से जलकर राख,हड्डियों का मिला अवशेष

कौशाम्बी: गैस टैंकर हादसे में एक युवक की मौत,आग पूरी तरह से बुझने के बाद केबिन में मिला जला हुआ शव,शव पूरी तरह से जलकर राख,हड्डियों का मिला अवशेष,

यूपी के कौशाम्बी जिले में गैस टैंकर हादसे में एक युवक की मौत हुई है,गैस टैंकर की आग पूरी तरह से बुझने के बाद केबिन में एक जला हुआ शव मिला है,शव पूरी तरह से जलकर राख हो गया था,पुलिस की जांच के दौरान एक हड्डियों का अवशेष मिला है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई व्यक्ति सो रहा था और आग की चपेट में आने से उसकी जलकर मौत हो गई।पुलिस ने शव के अवशेष को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र के कोखराज हंडिया बाईपास टोल प्लाजा की है जहा शुक्रवार की सुबह गैस टैंकर के टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकराकर गैस रिसाव हो गया था और आग लग गई थी,कौशवी,प्रतापगढ़ और प्रयागराज से आई हुई फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों और फायर कर्मियों में आग पर काबू पाया,लेकिन इस भीषण आग में सात लोग झुलस गए थे,जिसमे से चार लोगों की हालत नाजुक है, जिन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है,वही ट्रक के केबिन में एक शव जला हुआ मिला है।

घटनास्थल की एसपी सत्यनारायण ने जांच की और संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

 

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor