कौशाम्बी: ड्यूटी से लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,इलाज के दौरान होमगार्ड की मौत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में देर रात ड्यूटी से वापस घर लौट रहे बाइक सवार होमगार्ड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया,घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने एंबुलेंस से घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया,जहां रविवार की दोपहर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान फूलचंद पाल के रूप में हुई है, जो सैनी कोतवाली क्षेत्र के नया पुरवा कोरियो गांव का निवासी था। वह कड़ा धाम कोतवाली की अलीपुर जीता चौकी में होम गार्ड के पद पर तैनात था।
जानकारी के अनुसार, फूलचंद पाल शनिवार देर रात अपनी ड्यूटी से घर लौट रहे थे। रात लगभग 11 बजे कोरियो नहर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल फूलचंद पाल को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। रविवार दोपहर इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।








