मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रथम वर्ष द्वारा किया चार्ट एवं मॉडल प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन

कौशाम्बी: मेडिकल कॉलेज में MBBS प्रथम वर्ष द्वारा किया चार्ट एवं मॉडल प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन,

यूपी के कौशाम्बी मेडिकल में सोमवार को MBBS प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच एवं विषयगत समझ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एनाटॉमी, फिजियोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चार्ट एवं मॉडल प्रतियोगिता का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो० (डा०) हरिओम कुमार सिंह एवं वित्त नियंत्रक रवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रो० (डा०) एस०एन० सिंह, प्रबन्धक तथा डा० विनोद कुमार, प्रधानाचार्य, आयुर्वेदिक कॉलेज (चन्द्रशेखर ग्रुप संस्थान) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह प्रतियोगिता चिकित्सा शिक्षा को अधिक व्यावहारिक, नवाचारपूर्ण एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई। एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने विभिन्न समूहों में भाग लेते हुए मानव शरीर रचना (एनाटॉमी), शरीर क्रिया विज्ञान (फिजियोलॉजी) तथा जैव रसायन (बायोकेमिस्ट्री) से संबंधित विषयों पर आकर्षक एवं वैज्ञानिक चार्ट तथा मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, विषय की गहन समझ एवं रचनात्मक कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शित चार्ट एवं मॉडलों के माध्यम से जटिल चिकित्सीय अवधारणाओं को सरल, सटीक एवं दृश्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसकी निर्णायक मंडल एवं उपस्थित शिक्षकों ने मुक्तकंठ से सराहना की। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक गुणवत्ता, विषयवस्तु की शुद्धता, प्रस्तुतीकरण, नवाचार तथा टीमवर्क जैसे मानकों के आधार पर किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम

फिजियोलॉजी विभाग (प्रतियोगिता) प्रथम स्थान – ग्रुप संख्या 03 (रोल न0 21 से 30) ,द्वितीय स्थान – ग्रुप संख्या 07 (रोल न0 61 से 70),तृतीय स्थान – ग्रुप संख्या 04 (रोल न0 31 से 40) बायोकेमिस्ट्री विभाग (चार्ट प्रतियोगिता) प्रथम स्थान – ग्रुप संख्या 07 (रोल न0 61 से 70) ,द्वितीय स्थान – ग्रुप संख्या 04 (रोल न0 31 से 40) , तृतीय स्थान – ग्रुप संख्या 05 (रोल न0 41 से 50) बायोकेमिस्ट्री विभाग (मॉडल प्रतियोगिता) प्रथम स्थान – ग्रुप संख्या 06 (रोल न0 61 से 60),द्वितीय स्थान – ग्रुप संख्या 07 (रोल न0 61 से 70) ,तृतीय स्थान – ग्रुप संख्या 08 (रोल न0 71 से 80)एनाटॉमी विभाग (प्रतियोगिता) प्रथम स्थान – ग्रुप संख्या 11 (रोल न0 51 से 55) , द्वितीय स्थान – ग्रुप संख्या 09 (रोल न0 41 से 55) , तृतीय स्थान – ग्रुप संख्या 13 (रोल न0 61 से 65)

विजेता टीमों को प्रशस्ति एवं सम्मान प्रदान करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो० (डा०) हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान की भावना, नवाचार, रचनात्मकता एवं टीम भावना का विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विषयों की व्यावहारिक एवं दृश्यात्मक समझ भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व एवं चिकित्सकीय दक्षता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के सभी विभागों का सराहनीय सहयोग रहा।

इस अवसर पर डा० सरस्वती जायसवाल यादव, डा० राकेश कुमार शुक्ला, डा० अरिन्दम चक्रवर्ती, डा० रविरंजन सिंह, डा० विकास कुमार, डा० शारदा सिंह, डा० नरेन्द्र कुमार, डा० नन्दिनी राघव, डा० प्रतिमा त्रिपाठी, डा० अंकित तिवारी, डा० संदीप कुमार, डा० आत्मिक सिंह, डा० शिवम बिश्नोई सहित महाविद्यालय के अन्य चिकित्सक, संकाय सदस्य, एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor