कौशाम्बी: UPI से हुए फ्रॉड का रुपया साइबर क्राइम पुलिस ने कराया वापस,पीड़ित ने कहा धन्यवाद कौशाम्बी पुलिस,
यूपी के कौशाम्बी जिले की पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले अमित कुमार से UPI के माध्यम से 1 लाख 41 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली गई थी। पीड़ित की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज होने के बाद एसपी के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना और साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई की। लगातार तकनीकी जांच और संबंधित संस्थाओं से समन्वय के बाद ठगी गई पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने कौशाम्बी पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी लालच में न आएं, अनजान लिंक पर क्लिक न करें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन, साइबर क्राइम पोर्टल या नजदीकी साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराएं।
सीओ ने लोगो से अपील की है कि लोग लालच भरे ऑफर से सावधान रहें और यदि साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो बिना देरी किए 1930 हेल्पलाइन, साइबर क्राइम पोर्टल या नजदीकी साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराएं।








