कौशाम्बी: कौशाम्बी में जान जोखिम में डाल हाईटेंशन बिजली के टॉवर पर चढ़ा किशोर,वीडियो वायरल,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में सोमवार को एक हाईटेंशन विद्युत ट्रांसमिशन टॉवर पर दो किशोर खेल-खेल में चढ़ गए। इनमें से एक किशोर तो नीचे उतर आया, लेकिन दूसरा टॉवर पर ऊपर चढ़ता ही चला गया, जिससे उसकी जान को खतरा पैदा हो गया।टॉवर के नीचे खड़े अन्य लड़कों और स्थानीय राहगीरों ने उसे नीचे उतरने की सलाह दी, लेकिन वह नहीं माना। उसकी इस लापरवाही से किसी बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई थी।
घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मंझनपुर-सिराथू रोड स्थित सेलरहा गांव के पास हुई।मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।








