कौशाम्बी: कौशाम्बी पुलिस ने 37 मुकदमों के 283.805 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) कराया नष्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मादक पदार्थों के निस्तारण एवं विनष्टीकरण के संबंध में निर्गत निर्देशों के क्रम में सोमवार को एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में ऑपरेशन दहन के अंतर्गत जनपद कौशाम्बी के विभिन्न थानों में दर्ज मादक पदार्थों के मालों के निस्तारण के क्रम में विनष्टीकरण हेतु गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में नियमानुसार कार्रवाई की गई।
जिसके अंतर्गत विभिन्न थानों के कुल 37 मुकदमों के मादक पदार्थों का निर्देशानुसार विनष्टीकरण किया गया, जिसमें कुल -283.805 किग्रा गांजा है, उक्त मादक पदार्थों को फेरो बिल्ड हार्ड इंडिया प्रा0लि0-8 3ए महेवा पूरब पट्टी नैनी जनपद प्रयागराज में फोटोग्राफी कराते हुए नष्ट कराया गया।








