भरवारी पावर हाउस से अभी एक दिन और गुरुवार को भी 10 AM से 3 PM तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,मौसम की खराबी के चलते नहीं पूरा हो सका मरम्मतीकरण का काम

कौशाम्बी: भरवारी पावर हाउस से अभी एक दिन और गुरुवार को भी 10 AM से 3 PM तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित,मौसम की खराबी के चलते नहीं पूरा हो सका मरम्मतीकरण का काम,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी पावर हाउस से सम्बंधित क्षेत्र में RDSS (Revamped Distribution Sector Scheme) योजना के अंतर्गत 33 केवी भरवारी विद्युत लाइन पर आवश्यक सुदृढ़ीकरण/निर्माण एवं तकनीकी कार्य पिछले तीन दिनों से चल रहा है है। कार्य को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित किए जाने हेतु विद्युत आपूर्ति 29,30 जून और 1 जुलाई तीन दिनों तक अस्थायी रूप से बाधित रखी गई थी,लेकिन मौसम की खराबी के चलते कार्य पूरा नहीं हो सका जिसके चलते अभी एक दिन और गुरुवार 2 जुलाई को भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि उक्त अवधि में आवश्यक विद्युत कार्यों की पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित कर विभाग को सहयोग प्रदान करें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor