सहकार से समृद्धि के 5 वर्ष पूरे होने पर जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित,महिलाओं को मिले स्वीकृत ई-केसीसी

कौशाम्बी: सहकार से समृद्धि के 5 वर्ष पूरे होने पर जनपद स्तरीय कार्यशाला आयोजित,महिलाओं को मिले स्वीकृत ई-केसीसी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सहकार से समृद्धि के 5 स्वर्णिम वर्ष पूरे होने पर सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मंझनपुर के सरस हॉल में जनपद स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक चल रहे सहकारिता सप्ताह के तहत आयोजित किया गया है। इसकी अध्यक्षता सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने की।

कार्यशाला में जिले के सभी बी-पैक्स सचिव, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता मोहसिन जमील, जिला कृषि अधिकारी, सभी अपर जिला सहकारी अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी और इफको के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सीडीओ ने सभी बी-पैक्स सचिवों को निर्देश दिए कि सहकारिता विभाग की योजनाओं जैसे उर्वरक वितरण, केसीसी ऋण वितरण, पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए ऋण वितरण से ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को लाभ पहुंचाया जाए।सहकारिता सप्ताह में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए नई सदस्य महिलाओं को स्वीकृत ई-केसीसी का वितरण भी किया गया।

सीडीओ ने प्राकृतिक खेती और गाय पालन को बढ़ावा देने के लिए कृषक सदस्यों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। साथ ही पशुपालन, उद्यान, कृषि, मत्स्य, सिंचाई और खादी ग्रामोद्योग विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी बैनर के माध्यम से समिति पर लगाने को कहा, ताकि किसानों को एक जगह पूरी जानकारी मिल सके।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor