अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई जी राम जी की कमियां,बोले गरीबी बढ़ाएगी योजना

प्रयागराज: अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताई जी राम जी की कमियां,बोले गरीबी बढ़ाएगी योजना,

यूपी के प्रयागराज जनपद के घूरपुर में अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार द्वारा लांच की गई जी राम जी योजना की कमियां बताई। उन्होंने कान्फ्रेन्स के माध्यम से आगामी 5 जुलाई को देव्यांशी गेस्ट हाउस गौहानी जारी में होने वाले चौथे जिला सम्मेलन की जानकारी भी साझा दिया।

मीडिया के सवाल का जबाब देते हुए बताया कि सरकार की नीतियों कृषि प्रधान देश में बहुराष्ट्रीय कम्पनियों को खुली छूट देना, खेती के संकट को और गहराने की है। किसानों मजदूरो को कर्जे के जाल में फसाना, बेरोजगारी, महिला एवं दलित उत्पीड़न बढ़ा रही है।

जिलाध्यक्ष राम कैलाश कुशवाहा ने कहा की सरकार स्वामीनाथन आयोग के अनुसार एमएसपी पर सरकारी ख़रीद की गारंटी नहीं कर रही है, यूरिया व अन्य खाद की कालाबाजारी जोरों पर है, खाद उपलब्ध करने की जगह इन खाद्य पर निर्भर बीजों से ही जैविक खेती करने की बात बोल रही है जो पूर्णतः अवैज्ञानिक है।

महासचिव राजकुमार पथिक ने बताए की जी राम जी योजना में कम वेतन वह केंद्रीय नियंत्रण गाँव में बेरोज़गारी बढ़ाएगी।उपाध्यक्ष सुरेश निषाद ने कहा की डिजिटल मीटर व स्मार्ट मीटर मज़दूरों से वसूली बढ़ाने की योजना है। इन्हें वापस लेना चाहिए। हमारी नदी से पानी उठाकर बिजली बनाना और हमें महँगा बेचना ग़रीब विरोधी नीति है।

विनोद ने कहा कि यूपी सरकार का जमुना नदी में 24 जून 2019 का सूखे क्षेत्र से खनन करने का आदेश ज़ारी किया है जो गैरकानूनी व अवैध है। यह आदेश वापस करना तथा नाव से खनन चालू कर माफियाओं द्वारा नदी में अवैध तरीके मशीनों को चालाने पर रोक लगाई जानी चाहिये।उन्होंने मछली पकड़ने का जो पहले कभी नहीं हुआ पानी ठेका रद्द करने की भी मांग की है ।5 जुलाई जिला सम्मेलन के दौरान एआईकेएमएस की नई कार्यकारिणी का चयन होगा ।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor