कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने एसपी सत्यनारायण प्रजापत से की मुलाकात,संविधान की पुस्तक की भेंट

कौशाम्बी: कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने एसपी सत्यनारायण प्रजापत से की मुलाकात,संविधान की पुस्तक की भेंट,

यूपी के कौशाम्बी जिले के एसपी सत्यनारायण प्रजापत से कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने सोमवार को मुलाकात की और जिले की कानून व्यवस्था और उनकी तत्परता के लिए बधाई दी,इस दौरान गौरव पाण्डेय ने एसपी को संविधान की पुस्तक भेंट की और कहा कि संविधान के आर्दशों पर देश आगे बढ़ रहा है, उन्होंने एसपी को यह भी बताया कि जनपद में आपकी मजबूत उपस्थिति से अपराधियों में भय व्याप्त है, वह यह भी जानते है कि अगर किसी भी प्रकार का अपराध करेंगे तो वह बख़्शे नहीं जाएंगे।आपकी तत्परता से जिले का हर नागरिक अपने को भयमुक्त और सुरक्षित मानता है।मै यह भी आशा करता हूं कि आप अपने कार्यकाल में कौशाम्बी को भयमुक्त और अपराध मुक्त बनाएंगे ताकि एक अच्छा वातावरण तैयार किया जा सके।इस दौरान अन्य तमाम सामाजिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने एसपी सत्यनारायण प्रजापत को जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 19 जुलाई को प्रयागराज में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत जनपद कौशाम्बी में विभिन्न जगहों पर छात्रों के बीच छात्र संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के साथ प्रतिनिधिमंडल में मुलाकात करने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,रमेश यादव आदि शामिल रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor