कौशाम्बी: राम मंदिर में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेसियों में निकाली सद्बुद्धि यात्रा,बोले मुख्य आरोपी को बचा रही भाजपा,
राम मंदिर निर्माण एवं दान में देशभर से इकट्ठा हुए चंदे में कथित घोटाले के आरोपों को लेकर मंगलवार को कौशाम्बी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चरवा नगर पंचायत में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने चरवा स्थित प्रसिद्ध राम मंदिर तीर्थ से शंख,घंटे,झंडे के साथ सद्बुद्धि यात्रा निकालकर दोषियों को सजा देने और मामले की सीबीआई जांच की मांग की।यह यात्रा चरवा राम मंदिर से निकली और प्रमुख मार्गों से होते हुए चरवा चौराहा पहुंची,भाजपा के खिलाफ जहां जमकर नारेबाजी हुई।`
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि जनता की आस्था के नाम पर इकट्ठा किए गए दान के सोने, चांदी और रुपयों का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने आरोप लगाया कि चंदे में हुई धांधली से करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
गौरव पाण्डेय ने कहा कि लोगो की आस्था भगवान के साथ जुड़ी हुई है,और कुछ लोग भगवान के नाम पर ही लूट मचा दिए और आज एक बहुत बड़ा घोटाला सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के हो लोगो ने इस चंदा चोरी को अंजाम दिया है और जो प्रमुख आरोपी है उन्हें भाजपा बचा रही है,वही छोटी मछलियों को फंसाया गया है। उन्होंने इस मामले की CBI जांच की मांग की है।इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से आचार्य भूपेंद्र शुक्ला,आचार्य रोहित पाण्डेय,पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल,प्रियांशु त्रिपाठी,रफीक अहमद,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,श्याम सिंह भदौरिया, सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय, नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय,सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष मनोज शुक्ला,कल्लू पाण्डेय,RTI अध्यक्ष आयूष यादव,हर्ष पाण्डेय,हर्षित सिंह,सूरज सरोज ,रमेश यादव,राजकुमार यादव,सुखलाल यादव,गोकुल प्रसाद,छोटे लाल रैदास,कल्लू गौतम,विजय कुमार,गिरीश गौतम,अवधेस कुमार,संदीप रैदास, सत्तू पाण्डेय,वैभव मिश्रा,अविनाश शुक्ला,विकास कुमार,अमित पाण्डेय,बड़का रैदास राकेश पाल,गुलज़ारी केसरवानी सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।








