क्रेडिट कार्ड के माध्यम से की गयी ऑनलाइन धोखधड़ी के 85,794/- रूपये साइबर क्राइम पुलिस ने पीड़ित को कराए वापस

कौशाम्बी: क्रेडिट कार्ड के माध्यम से की गयी ऑनलाइन धोखधड़ी के 85,794/- रूपये साइबर क्राइम पुलिस ने पीड़ित को कराए वापस,

यूपी के कौशाम्बी जिले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से की गयी ऑनलाइन धोखधड़ी के 85,794/- रूपये पीड़ित के खाते में वापस कराए है,पीड़ित ने कौशाम्बी पुलिस को इसके लिए धन्यवाद दिया है।

मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र का है जहा के बृजभूषण सिंह पुत्र छत्रपाल सिंह ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को सूचना दी कि बैंक आफ बडौदा के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 01.07.2026 को 85,794 रूपयों की धोखाधड़ी कर ली गयी है। जिसके सम्बन्ध में बृजभूषण की शिकायत एनसीआरपी पोर्टल पर शि0सं0 33107260153755 दर्ज कर जाँच शुरू की गयी।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुये पीड़ित बृजभूषण सिंह के 85,794/- रूपया को उनके खाते में वापस कराया। पीड़ित ने धोखाधड़ी हुयी राशि प्राप्त होने पर कौशाम्बी पुलिस का आभार प्रकट किया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor