कौशाम्बी: कौशाम्बी मे गौ तस्कर को हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने दौड़ाकर पकड़ा,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले में बेखौफ गौतस्करों का गाय और उसके बछड़े को काटने का काम बदस्तूर जारी है,यह लोग लगातार गाय और उसके बछड़े को काटकर बेच रहे है।वही हिंदूवादी संगठन लगातार ऐसे लोगों को पकड़ने का काम करती आ रही है और पकड़कर पुलिस को सौंप देती है।
ताजा मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भड़ेसर का है जहा मंगलवार की शाम को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक युवक को पकड़ा जोकि स्कूटी से गौमांस की सप्लाई करने जा रहा था,स्कूटी में युवक ने कई किलो गौमांस रखा हुआ था,युवक को पकड़कर कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि एक युवक स्कूटी से कोखराज से गौमांस लेकर मंझनपुर की ओर जा रहा था।हिंदूवादी संगठनों को इसकी सूचना मिली,जिसके बाद उन्होंने उसका पीछा शुरू कर दिया,पीछा करते हुए कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर थाना क्षेत्र के भडेसर मोड़ के पास उसे रोक लिया।हिन्दूवादी संगठन ने युवक के पास से गौ मांस बरामद किया है।आरोपी की पहचान मंझनपुर कस्बे के रहने वाले मुस्तकीम के रूप में बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही मंझनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।पुलिस का कहना है कि बरामद मांस की पुष्टि जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।








