कौशाम्बी: एसपी ने भरवारी में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,लोगो को दिया सुरक्षा का भरोसा,
यूपी के कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण थाना कोखराज क्षेत्रान्तर्गत भरवारी कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोखराज, चौकी प्रभारी भरवारी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।
पैदल गश्त के दौरान एसपी ने बाजार, प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण करते हुए आमजन एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।
एसपी ने व्यापारियों एवं नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। साथ ही उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहकर प्रभावी पैदल गश्त करने तथा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।








