कौशाम्बी: कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा,पंचर बनाते समय अज्ञात वाहन ने चार लोगों को रोंदा, दो सगे भाईयो समेत चार की दर्दनाक मौत,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। पिकअप वाहन का पंचर बदलते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक समेत चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच कर सभी को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की शिनाख्त साबिर, अकबर पुत्र स्वर्गीय शरीफ निवासी वार्ड नंबर 10, सिराथू सैनी, अनवर पुत्र स्वर्गीय मुमताज निवासी मूरतगंज और एहसान पुत्र स्वर्गीय सपातुल्लाह निवासी रसूलपुर, थाना कोखराज के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारण यातायात भी प्रभावित रहा।








