कौशाम्बी: कौशाम्बी में ससुराल आए युवक को आवारा सांड ने पटककर मार डाला,दो परिवारों में कोहराम,
यूपी के कौशाम्बी जिले में ससुराल आए एक युवक पर एक आवारा सांड ने हमला कर दिया,सांड के हमले में घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।युवक की मौत से दो परिवारों में कोहराम मच गया।
घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र की बुधवार की रात की है जहा बांदा जनपद के जरौही निवासी राम कुमार अपनी ससुराल गरई गांव में आए हुए थे,बुधवार रात लगभग 9 बजे रामकुमार पास एक खेत में शौच के लिए गया था। तभी एक आवारा सांड ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लेकिन गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के साले राम मिलन ने इस संबंध में सैनी कोतवाली पुलिस को लिखित सूचना दी है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है।








